भगवान दास अग्रवाल के नेत्रदान से दो नेत्रहीनों को मिलेगी नई रोशनी

रतलाम। जवाहर नगर निवासी एवं आर्य समाज के वरिष्ठ सदस्य भगवान दास अग्रवाल के निधन उपरांत उनके परिजनों ने समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। स्वर्गीय अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल एवं प्रकाश अग्रवाल के पूज्य पिताजी तथा रविन्द्र एवं चिन्मय के दादाजी थे।
नेत्रम संस्था के हेमंत मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही नेत्रम संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास, बड़नगर के डॉ. जी.एल. ददरवाल ने मोहनलाल राठौड़ के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई। इस नेत्रदान से दो दृष्टिबाधित व्यक्तियों को नई रोशनी मिल सकेगी।
नेत्रम संस्था ने अग्रवाल परिवार के इस प्रेरणादायी निर्णय की सराहना करते हुए आमजन से भी मृत्यु उपरांत नेत्रदान का संकल्प लेने का आह्वान किया। नेत्रदान के दौरान हेमंत मूणत, नवनीत मेहता, ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, सुशील-मीनू माथुर, प्रकाश जैन, देवानंद खत्री, हितेंद्र उपाध्याय, शंकरलाल परमार, संजय मकवाना, ए.ए. जाफरी, दर्शन सिंह, हरीश यादव, ओमप्रकाश त्रिवेदी, आशीष सोनी, विजय तावरे, मिलिंद तामने सहित अनेक मित्रजन एवं स्नेहीजन उपस्थित रहे।
स्वर्गीय भगवान दास अग्रवाल को विनम्र श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound