ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम के साथ रतलाम को बनाना है योगमय-महापौर प्रहलाद पटेल

  • 21 जून योग दिवस पर विधायक सभागृह में लिया 365 दिन योग करने का संकल्प लिया
  • पतंजलि 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक शिविर का लोकार्पण
  • योग से निरोग आत्मनिर्भरता की ओर आज का युवा

रतलाम 21 जून । 21 जून पृथ्वी का सबसे बड़ा दिन और छोटी रात वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर योगमय, निरोगी समाज के संकल्प के साथ बारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस नगर के बड़बड़ विधायक सभागृह स्थित नगर निगम व पतंजलि योगपीठ युवा भारत जिला रतलाम पांचों संगठनों के तत्वावधान में नगर परिवार समाज के हर वर्ग ने हर्षाेल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया।
अर्न्तराश्ट्रीय योग दिवस 21 जून को विधायक सभागृह में नगर के योग साधकों परिवार जनों के बीच महापौर प्रहलाद पटेल, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना शर्मा, महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, पार्शद श्रीमती मनीषा चौहान, भाजपा नेता राकेश मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान, विजयसिंह चौहान, सामाजिक संगठनों, योग प्रशिक्षकों स्कुल संस्थानों के छात्र छात्राओं एवं नागरिकों ने लाइव एल ई डी टीवी पर प्रसारित सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ भारत एवं सशक्त समाज के लिए योग से रोजगार आत्मनिर्भर भारत की और पतंजलि योगपीठ द्वारा निर्धारित 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर की जानकारी से अवगत कराया गया साथ ही जगह जगह योग सत्रों के माध्यम से पहुचाया गया स्वतंत्र राष्ट्र के नवनिर्माण का संकल्प लिया।
नगर निगम परिषद पार्षदों ने भी क्षेत्रवासियों के संग योगाभ्यास किया पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी डॉ उत्तम शर्मा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अपार उपाध्याय, युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य महिला पतंजलि योग समिति राज्य संवाद प्रभारी पिस्ता यादव, निर्मला उपाध्याय, गुरु निष्ठ अन्य योग शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रहीं ।
आज का युवा योग से आत्मनिर्भरता बैहतर स्वास्थ्य की और कदम बढ़ा रहे योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।हर जन योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की ओर अग्रसर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound