अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया

योग भारत की सांस्कृतिक विरासत – कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप

रतलाम 21 जून /अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम पोलो ग्राउंड रतलाम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चैतन्य काश्यप , महापौर श्री प्रहलाद पटेल, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण सोनी, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, एस पी श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, निगमायुक्त श्री अनिल भाना, एस डी एम श्री तरुण जैन, तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार श्रीमती प्रीति साठे, आयुष विभाग से डॉ आशीष राठौड़, पी ओ जिला शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण कुमार पाठक, डॉ मनीष सिंह, श्री बी के पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में सामुहिक योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया और भारत की सांस्कृतिक विरासत को पूरे विश्व में मान दिलाया है, इससे भारत का गौरव बढ़ा है, योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ आध्यात्म को भी मजबूत करता है। इसलिए प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए।
कार्यक्रम में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि योग से स्वस्थ और सशक्त युवा पीढ़ी का निर्माण होगा जिससे भारत सशक्त होगा। श्री मनोहर पोरवाल ने कहा कि योग से स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। श्री प्रवीण सोनी ने सभी को योग दिवस दिवस की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को साइकिल और हेलमेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला योग प्रभारी आशा दुबे एवं श्री मुकेश राठौर द्वारा योग पद्धतियों का प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती विनीता ओझा एवं शिक्षक श्री रवि उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound