सांदीपनी शा. उ. मा. वि. बड़ावदा में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन

योग की महत्वता को समझना जरूरी- लोकेश शर्मा

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा)। शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्षानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को क्षेत्र में मनाया गया। इसी कड़ी में संदीपनी विद्यालय में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रातः 6 बजे से 7.45 बजे के मध्य किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा बड़ावदा मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा, नगर परिषद सीएमओ अनिल सक्सेना, विद्यालय प्राचार्य गोविंद सिंह मालीवाड़ पत्रकार शिरीष सकलेचा, पंच रमेश चौधरी ने सरस्वती पूजन कर किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत प्राचार्य गोविंद सिंह ने किया।

स्वयं भी जागरूक बने औरों को भी बनाए-शर्मा
मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि योग के प्रति स्वयं जागरूक हो और अपने साथी सहयोगियों को भी जागरूक करे। साथ ही इस वर्ष की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग पर अपने विचार रखे ।
अतिथि उद्बोधन के पश्चात निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत कोलकाता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण का अवलोकन किया गया। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के योग प्रभारी अजय कुमार रावल के मार्गदर्शन में सभी ने योग की सूक्ष्म क्रियाओं के साथ योग प्रायाणाम किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ संस्था स्टाफ श्रीमती माया सोनी, असीम श्रोत्रिय,मोहनलाल सोनारतिया,कृष्णपाल त्रिपाठी,श्रीमती नीता शर्मा, लक्ष्मीनारायण मेहता,श्रीमती निर्मला गहलोत,अंकित जायसवाल ,विजय बोरीवाल आदि उपस्थित थे। सभी ने योग की सूक्ष्म क्रियाएं तथा योग प्रणायाम भी किया ।कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार व्यास ने किया तथा आभार प्रदर्शन मुकेश बैरागी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound