रतलाम होटल एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न

समाज सेवा के साथ स्वास्थ एवं शिक्षा के क्षेत्र मे सेवा का कार्य करने का सभी ने लिया संकल्प

रतलाम । रतलाम होटल एसोसिएशन की बैठक होटल समता सागर में आयोजित की गयी । बैठक मे निर्णय लिया कि होटल व्यवसाय मे किसी भी प्रकार की कोई समस्या आएगी एसोसिएशन के माध्यम से सभी मिलकर हल करेगे और शासन के नियमों का पालन करते हुवे पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग भी करेगे। होटल व्यवसाय मे शासन के किसी कोई नियम को पालन करने मे कोई परेशानी आएगी तो एसोसिएशन के पदाधिकारिगण प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या को रख कर उसको आपसी सहमति से हल करने का प्रयास करेगे ।होटल एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ एवं शिक्षा के क्षेत्र मे एवं समाज सेवा के कार्य भी किए जाएंगे ।
बैठक के पूर्व रतलाम होटल एसोसिएशन के श्री राजेन्द्र सिंह गोयल के आरडीए का संचालक बनाने पर उनका सम्मान किया गया एवं केबिनेट मंत्री श्री चैतन्य कश्यप जी का आभार व्यक्त किया । उक्त बैठक मे एसोसिएशन के संचालन हेतु सभी होटल संचालको की सहमति से दस सदस्यों की एक कोर कमेटी का गठन किया । जिसमें अनिल बाफना, अशोक माहेश्वरी, सुभाष जैन, अमित जायसवाल, अश्विन जायसवाल, सुरेश पापटवाल आदि सदस्यों को कोर कमेटी सदस्य मनोनीत किए गए । उक्त सभी सदस्यों के निर्देशन मे कार्य किए जाएंगे एवं कोर कमेटी ने एसोसिएशन के सदस्य बनाने एवं सभी होटलो मे एसोसिएशन की नेम प्लेट लगाने हेतु कमेटी भी बनाई गयी । बैठक का संचालन हीरालाल पापटवाल द्वारा किया गया । उक्त जानकारी रतलाम होटल एसोसिएशन के मांगीलाल जैन द्वारा दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound