बैरवा समाज एकता संगठन की बैठक संपन्न

नि:शुल्क कोचिंग शिक्षण/क्लासेस व चुनाव संबंधित चर्चा हुई

रतलाम। बैरवा समाज एकता संगठन की साधारण सभा का आयोजन रामकला मैरिज गार्डन, रिटायर्ड कॉलोनी, लक्ष्मणपुरा, रतलाम पर किया गया।
सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगणों द्वारा विश्वरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब व 1008 संत श्री शिरोमणि बालीनाथ जी महाराज की तस्वीरों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। बैरवा समाज एकता संगठन के जिलाध्यक्ष रमेशचन्द्र्र मरमट की अध्यक्षता में 21 जून को शाम 6 बजे बैठक आहूत की गई।
बैठक का एजेंडे में प्राथमिकता से नि:शुल्क शिक्षण/ कोचिंग क्लास का शुभारंभ करने के लिए सर्वानुमति से प्रस्ताव पास किया गया। महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा विरियाखेड़ी अंबेडकर मांगलिक भवन में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर चलाने की अनुमति दी गई, इसका संचालन बैरवा समाज एकता संगठन जिला करेगा।
दूसरे एजेंडे में संगठन को एक वर्ष पूर्ण होने पर चुनाव व समाजहित में अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस बैठक में बैरवा समाज एकता संगठन के पदाधिकारीगण व समाज के वरिष्ठजन व युवा साथी आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन मनोहर मरमट ने किया। आभार मांगीलाल नगावत ने माना। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनिल रानीवाल ने दी।