हर व्यक्ति समाज के प्रति दायित्व है हम सेवा के जिस उद्देश्य को लेकर चले हैं उसका चिंतन करना चाहिए – कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप

जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम में के नवीन पदाधिकारीयो का पद ग्रहण समारोह आयोजित

रतलाम । हमारे यहां विभिन्न प्रकार के दिवस मनाये जाते हैं किंतु व्यक्ति के जीवन का महत्व पूर्ण दिन ‘विवाह दिवस’ होता है क्योंकि विवाह के माध्यम से दो जीवन का मिलन होता है तथा वह आजीवन साथ में रहते हैं यह दिन क्यों नहीं मनाया जाता यह दिवस भी धूमधाम के साथ नागरिकों को मनाना चाहिए ।
यह बात जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम में के नवीन पदाधिकारीयो के सैलाना मार्ग स्थित जोधा बाग में आयोजित पद ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने उपस्थित नागरिकों से कहीं । उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति समाज के प्रति दायित्व है हम सेवा के जिस उद्देश्य को लेकर चले हैं उसका चिंतन करना चाहिए तथा उसे अवश्य पूरा करना चाहिए।
सचिव विजय मालवीय व गणतंत्र मेहता ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, शिखर चंद बाफना, संतोष जैन मामा, जयवंत कोठारी ,प्रदीप ललवानी, राजेश रांका, नवीन अध्यक्ष सुनील लूनिया ,सचिव विजय मालवीय व गणतंत्र मेहता ने दीप प्रज्वलन कर भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण किया नवकार मंत्र की आराधना पूजा कीमती, संगीता बुपक्या, शिखा कोठारी, मधु जैन, वीणा झामर ने प्रस्तुत की । अतिथियों का स्वागत सुनील लूनिया, अनिल बोहरा, कमलेश बुपक्या, प्रवीण लोढ़ा, मनीष जैन ,संजीव कोठारी, अरुण चोपड़ा, सुभाष मुणत, अशोक जैन लाला, नरेंद्र गंग, सुनील कोठारी, मनोज लोढ़ा, सुनील चपड़ोत, आशीष कीमती अभय कोठारी अमित शाह राजेन्द गादिया विरैन्दजी सकलेचा विपिन पुगलियाआदि ने किया। स्वागत उद्बोधन अनिल बोहरा ने दिया। शपथ अधिकारी संतोष जैन ने नवीन अध्यक्ष सुनील लूनिया, उपाध्यक्ष अशोक संघवी , आशीष कीमती व निलेश पोरवाल, सचिव विजय मालवीय व गणतंत्र मेहता, कोषाध्यक्ष शेखर कटारिया व संचालक मंडल को पद की शपथ दिलवाई । निमृतमान अध्यक्ष अनिल बोहरा ने नवीन अध्यक्ष सुनील लुनिया को पीन लगाई ।
इस अवसर पर 40 नए सदस्यों ग्रुप में शामिल हुए। इसकी जानकारी कार्यक्रम संयोजक कमलेश बुपक्या ने दी व विशिष्ठ अतिथि शिखर चंद बाफना ने कहा कि जल्द ही समाज की महिलाओं का भी संगठन बनाया जाएगा जिससे नारी शक्ति देश व समाज की शक्ति बनेगी ।संतोष जैन मामा ने कहा कि रतलाम के नागरिक समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत आगे हैं। नवीन अध्यक्ष सुनील लुनिया ने कहा कि ग्रुप प्रकृति की रक्षा के लिए पौधारोपण का विशेष अभियान चलाएगा साथ ही नागरिकों का जीवन बचाने के लिए अधिक से अधिक रक्तदान करवाऐगे साथ ही सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए नए प्रकल्प शुरू किए जाएंगे इस अवसर पर ग्रुप की ओर से सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल व माला से सम्मान भी किया गया।
इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल का भी सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन मुकेश धाकड व राजेश जैन ने किया व आभार विजय मालवीय ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound