रतलाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर वेदांत ओझा विंबलडन टूर्नामेंट आयोजन टीम में कर रहे कार्य

रतलाम ही नहीं पूरा राष्ट्र गौरवान्वित

रतलाम । विंबलडन दुनिया का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है जिसे लॉन टेनिस एसोसिएशन लंदन द्वारा आयोजित किया जाता है । यह एकमात्र ऐसा ग्रैंड स्लैम है जो प्राकृतिक घास मैदान पर खेला जाता है पर इस बात को कम ही लोग जानते हैं कि रतलाम के पत्रकार कॉलोनी निवासी विनीता संजय ओझा के सुपुत्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर वेदांत ओझा इस टूर्नामेंट को संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाते हैं जिन्होंने हाल में ही फ्रांस में संपन्न ओलंपिक खेलों में भी टेनिस स्पर्धा में अपनी भूमिका निभाई थी वेदांत भारत से एकमात्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो यह कार्य कर रहे है। रतलाम के श्रीअरविंद सोसाइटी द्वारा संचालित श्री मातृ विद्या मंदिर एवं केंद्रीय विद्यालय के छात्र रहे वेदांत ओझा वर्तमान में विंबलडन की वेबसाइट, मोबाइल एप, ई.वी.एम.(यूके) के साथ-साथ अन्य स्पर्धाओं की वेबसाइट पर भी कार्य कर रहे हैं । इन वेबसाइट का उपयोग विश्व के अनेक देशों के खेल प्रेमी उपयोग में ला रहे हैं साथ ही वेदांत बाल ट्रैकिंग की सर्वाधिक जटिल टेक्नोलॉजी पर कार्य कर रहे हैं । उनके कार्य से रतलाम ही नहीं पूरा राष्ट्र गौरवान्वित हुआ है विंबलडन टेनिस स्पर्धा 29 जून से प्रारंभ होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound