सेवा भारती के श्रीगुरुजी बालक छात्रावास में प्रवेशोत्सव संपन्न

संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव : डॉ. लक्ष्मण परवाल

रतलाम। सेवा भारती रतलाम द्वारा संचालित श्री गुरुजी बालक छात्रावास में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं अभिनंदन हेतु रविवार को छात्रावास परिसर, सुभाष नगर में प्रवेशोत्सव का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 30 विध्यार्थियों अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर, दुपट्टा & पेन-कॉपी उपहार स्वरूप प्रदान कर प्रवेश करवाया गया |
इस वर्ष छात्रावास मे 7 नवीन विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है | प्रवेशोत्सव की शुरुआत वैदिक हवन पूजन से हुई, जिसमे सभी छात्र सभागी बने| हवन मे मुखी यजमान सेवा भारती रतलाम समिति सदस्य श्री संजीव जी पाठक स-पत्नीक हवन पूजन मे सहभागी बने व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. लक्ष्मण जी परवाल एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक श्री सुरेन्द्र जी सुरेका थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं पूजनीय डॉ. हेडगेवार एवं परम पूजनीय श्री गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मण जी परवाल ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “छात्रावास केवल निवास का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है। यहाँ प्राप्त होने वाले संस्कार, अनुशासन, स्वावलंबन एवं राष्ट्रभाव विद्यार्थियों के संपूर्ण जीवन की दिशा निर्धारित करते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को केवल रोजगार का माध्यम न मानकर राष्ट्रसेवा का साधन बनाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि श्री सुरेन्द्र जी सुरेका ने कहा कि सेवा भारती का प्रत्येक सेवा प्रकल्प समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का माध्यम है। श्री गुरुजी बालक छात्रावास जैसे प्रकल्प आर्थिक रूप से सामान्य परिवारों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय संस्कार प्रदान कर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।
कार्यक्रम में छात्रावास की कार्यप्रणाली, दैनिक दिनचर्या, अनुशासन व्यवस्था एवं सेवा भारती रतलाम द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी से अतिथियों को अवगत करवाया गया| उपस्थित सभी गणमानय बंधुओं ने छात्रावास के संस्कारमय वातावरण एवं व्यवस्थाओं की सराहना की।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सेवा भारती रतलाम के अध्यक्ष श्री अनुज छाजेड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सेवा भारती रतलाम के सचिव श्री मोहित कसेरा ने किया। अंत में उपाध्यक्ष श्री नितिन फलोदिया ने सभी अतिथियों, उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सेवा भारती रतलाम के श्री स्वतंत्र पाटनी, श्रीमति वीणा छाजेड़, राकेश मोदी, शीतल भंसाली, संजीव पाठक, योगेश जाट, कार्यकर्ता, अभिभावकगण एवं समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound