​व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल का रतलाम में भव्य स्वागत, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल के प्रदेश संयोजक बनने के बाद प्रथम बार रतलाम आगमन पर व्यापारिक जगत और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।
​धीरज खंडेलवाल अपने निजी प्रवास पर रतलाम पधारे थे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रजनीश गोयल ने तत्परता दिखाते हुए उनसे संपर्क किया और शहर के प्रमुख व्यापारियों के साथ मिलकर एक गरिमामय स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी राजेश महेश्वरी के निवास स्थान पर रखा गया।

​पुष्प गुच्छ से हुआ आत्मीय स्वागत
​कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्रीय पार्षद स्मिता राजेश महेश्वरी ने प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर रतलाम आगमन पर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रजनीश गोयल, राजेश महेश्वरी, मंडल महामंत्री भूपेंद्र कावड़िया, जिला सहसंयोजक प्रवीण गुप्ता, सोनू चौहान, सुनील पोरवाल, विपिन पिपलिया, संजय दलाल, उमेश महेश्वरी, निलेश लड्ढा, सचिन जैन, धर्मेंद्र महेश्वरी और राजकमल जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने खंडेलवाल का साफा पहनाकर और मालाओं से भव्य स्वागत-अभिनंदन किया।

​व्यापारियों की समस्याओं पर हुई विस्तार से चर्चा
​स्वागत समारोह के बाद आयोजित बैठक में उपस्थित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और प्रमुख व्यापारियों ने प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल से रतलाम जिले के व्यापार और व्यापारियों की समसामयिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।
​व्यापारियों ने स्थानीय स्तर पर आ रही विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं और प्रशासनिक दिक्कतों से प्रदेश संयोजक को अवगत कराया।

​शीघ्र निराकरण का मिला आश्वासन
​सभी पक्षों को गंभीरता से सुनने के बाद प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार हमेशा से व्यापारी हितैषी रही है। उन्होंने कहा कि रतलाम जिले के व्यापारियों की जो भी जायज समस्याएं हैं, उन्हें वरिष्ठ स्तर पर उठाकर शीघ्र से शीघ्र निराकरण करवाया जाएगा। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और व्यापारियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound