

इंदौर। ध्यानयोगी आचार्य सम्राट प. पू. डॉ. श्री शिवमुनि जी म. सा की पावन प्रेरणा से अरिहंत आराधिका महासती श्री विजया श्री जी सुमन जी म. सा.के पावन सान्निध्य में एवं श्रीमान रमेश जी भंडारी, श्री रवि जी बाफना, श्री सौरभ जैन (नानू) के नेतृत्व में श्री वर्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट महावीर भवन इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( 21 जून 2026) रविवार को 100 श्रावको की उपस्थिति में आत्म योग साधना यज्ञ का लाभ लिया ।