दिगंबर जैन खरौआ समाज का मिलन समारोह संपन्न, 300 समाजजन हुए शामिल

इंदौर (राजेश जैन दद्दू ) । श्री दिगंबर जैन खरौआ समाज का जून माह का मिलन समारोह रविवार को एक्वा इमैजिका वाटर पार्क में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष श्री नवीन जी जैन ने की।कार्यक्रम में समाज के लगभग 300 सदस्य परिवार सहित सम्मिलित हुए। बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने एक साथ वाटरपार्क का आनंद उठाया और मनोरंजक खेलों में सहभागिता की।
समाज पदाधिकारी राहुल जैन ने बताया कि इस मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी, परिवारों और समाजजन को आपसी सौहार्द के साथ जोड़कर रखना है। खरौआ जैन समाज द्वारा इस प्रकार के मिलन समारोह समय-समय पर आयोजित किए जाते रहते हैं, ताकि सामाजिक एकता और परस्पर संवाद को बढ़ावा मिल सके।
समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने आयोजन की सराहना की और इसे सामुदायिक जुड़ाव का एक प्रेरणादायी प्रयास बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound