पुण्यतिथि पर भाजपा के सभी 25 मंडलों मे किया गया स्मरण


रतलाम 23 जून । भारतीय जनता पार्टी ने पितृ पुरुष एवं जनसंघ के संस्था का की पुण्यतिथि पर जिले मे कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिले के सभी 25 मंडलों मे बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर डाॅ. मुखर्जी को नमन किया। मुख्य कार्यक्रम रतलाम के 80 फीट रोड़ स्थित मुखर्जी उद्यान मे हुआ, इसमे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे डाॅ.मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। माल्यार्पण कार्यक्रम मे महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीशा षर्मा विषेश रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने इस मौके पर कहा डॉ.मुखर्जी ने एक देश मे दो विधान-दो प्रधान-दो निशान नही चलेंगे का नारा दिया था। उन्होंने धारा 370 समाप्त करने के लिए भी पहल की और अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनका जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायी है। महापौर श्री पटेल ने भी डॉ. मुखर्जी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने कहा कि इस मौके पर जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ,पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग राजपुरोहित, आर.डी.ए.उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, अनिता कटारिया, सोनू यादव , जुबिन जैन, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला सह कोशाध्यक्ष राजेन्द्र पाटीदार होस्टल, जिला मंत्री अनुज शर्मा,राजेन्द्र पाटीदार, जिला कार्यालय मंत्री मनोज षर्मा, सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना,मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा,नंदकिशोर पँवार , गोविंद काकानी,पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी,पिछड़ा मोर्च जिला अध्यक्ष संदीप यादव नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी,निगम में पक्ष के नेता भगतसिंह भदौरिया, पार्षद निशा सोमानी, मंडल महामंत्री भावना गुर्जर,संदीप मौर्य, आकाश खडके निखिल बोरीवाल, राजेष राका मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन मुखर्जी मंडल महामंत्री विवेक शर्मा ने किया एवं आभार मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयुर पुरोहित ने किया।