निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में विद्यार्थियों साइकिल के साथ हेलमेट भी वितरित किया जाएगा

सड़क सुरक्षा अंतर्गत जिला प्रशासन की अभिनव पहल

रतलाम । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का संस्कार विकसित करने के लिए अभिनव पहल की गई है। शासन द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना में कक्षा 6 टी और कक्षा 9 वी में प्रवेश करने वाले ऐसे छात्र छात्रा जिनकों स्कूल पहुचने के लिए 2 किमी से अधिक की दूरी तय करना पड़ता है, निःशुल्क साइकिल प्रदान की जाती है। जिला प्रशासन की पहल पर छात्रों को साइकिल के साथ अब निःशुल्क हेलमेट भी प्रदान किया जाएगा। जिससे बच्चों में सड़क सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन करने के संस्कार विकसित होंगें और अन्य लोग भी इससे प्रेरित होकर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करेंगे। गैर मोटर चलित वाहन जैसे साइकिल में हेलमेट का उपयोग अंतरर्राष्ट्रीय मानको के अनुरूप है। इससे सिर की चोटे कम होने में सहायता मिलती है तथा थकान भी कम होती है। अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान केबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चैतन्य काश्यप की उपस्थिति में कनेरी के 35 बच्चों तथा आसपास के 55 से अधिक बच्चों को हेलमेट पहनाकर यातायात सुरक्षा का संदेश दिया गया। योग से शरीर और मन स्वस्थ होता है, वहीं हेलमेट सुरक्षित जीवन की गारंटी है। हेलमेट से जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। यातायात सुरक्षा के लिए निर्धारित लेन में वाहन चलाना, गति सीमा का पालन करना, यातायात संकेतों का सम्मान करना, शराब पीकर वाहन न चलाना, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखने के पालन का भी संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound