कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे -कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह


रतलाम । पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 जून रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 0 से 5 वर्ष आयु समूह के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। कार्यक्रम के संबंध में जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में डब्ल्यू एच ओ के सरविलेंस ऑफिसर डॉ रितेश बजाज ने बताया कि भारत के आसपास के देशों में पोलियो के प्रकरण प्रतिवेदित हुए है। इस क्रम में रतलाम जिले में पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 जून को किया जा रहा है पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक बच्चों को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्र पर पोलियो की 2 बूंद पिलाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की सूची तैयार करे इस संबंध में समग्र के डेटा का भी उपयोग किया जाए। कार्य के लिए दायित्ववान अधिकारी कर्मचारियों के कार्य निर्धारित कर डयूटी लगाई जाए। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जन अभियान परिषद से समन्वय स्थापित कर सामाजिक संस्थाओं को कार्यक्रम की जानकारी दी जाए। उन्होंने सभी विकासखण्ड में एजेण्डावार ब्लॉक टास्क फोर्स की एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित करने तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में निगम आयुक्त श्री अनिल भाना, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री अरूण पाठक, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती भारती डांगी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष सिंह, डॉ ए.पी. सिंह सिविल सर्जन, डॉ वर्षा कुरील, जिला टीकाकरण अधिकारी, डीपीएम श्रीमती अर्चना राठौर, डीएचओ डॉ राजेश मण्डलोई, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ देवेन्द्र मौर्य, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ गौरव बोरीवाल, सीपीएचसी कंसल्टेंट डॉ नेहा शर्मा, डीक्यूएम डॉ समीक्षा शर्मा, जिला कंसल्टेंट डॉ प्रमोद प्रजापति, आरआई डाटा मैनेजर श्री कमल सूर्यवंशी, डीसीएम श्री कमलेश मुवेल, श्री निलेश चौहान, श्री सैयद अली, श्री सुरेश जोशी बीएमओ, बीपीएम, बीसीएम, बीईई एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।