जनसुनवाई में 203 आवेदन पर हुई सुनवाई

रतलाम 23 जून। कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 203 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में आवेदक चन्दनमल निवासी ग्राम उमर तहसील रावटी ने बताया कि 15 मई 2025 को भूमि के सीमांकन हेतु संबंधित कार्यालय को आवेदन दिया था परंतु आज दिनांक तक भूमि का सीमांकन नहीं हो पाया है। कार्यवाही हेतु तहसीलदार रावटी को निर्देशित किया गया। आवेदक सुरेश पिता बाबूलाल निवासी ग्राम भूतेडा ने भूमि के नक्शे का बटांकन करने के लिए आवेदन दिया कार्यवाई हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई आवेदिका सविता ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत डोसी गाँव में ब्लॉक ए में आवास मिला है परन्तु आवास मे जल की सुविधा नहीं मिल पा रही है जबकि वे नियमित रूप से जल कर जमा कर रहे हैं। कार्यवाई हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया। आवेदक रूघनाथ आंजना पिता भेर निवासी कोटकराडिया तहसील ताल ने ड्रोन खसरे में संशोधन करने के लिए आवेदन दिया कार्यवाई हेतु तहसीलदार ताल को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound