मौलाना आजाद नगर में गली का होगा सीमेन्टीकरण

महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 23 जून । वार्ड क्रमांक 25 हरमाला रोड स्थित मौलाना आजाद नगर में गली के सीमेन्टीकरण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती आयुषी सांकला के अलावा वार्ड संयोजक मनोज चौपड़ा, समाजसेवी पीपाड़ा, गजेन्द्र परिहार, रीना टांक व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि वार्ड क्रमांक 25 हरमाला रोड स्थित मौलाना आजाद नगर में गली के सीमेन्टीकरण का कार्य 6.50 लाख की लागत से किया जायेगा कार्य पुरा होने पर नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
उन्होने इस अवसर पर अपील करते हुए कहा कि रतलाम को हरियाली से आच्छदित करने हेतु प्रत्येक नागरिक इस वर्षा ऋतु कम से कम एक पौधे का रोपण कर उसे पेड़ बनने तक अपने बच्चों की तरह पालन पोषण करें ताकि पर्यावरण सुधार में उपयोगी साबित हो। उन्होने यह भी अपील की कि अपने भवनों पर वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगायें ताकि भू-जल स्तर को बढ़ाया जा सकें साथ पेयजल का अपव्यय ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound