श्री सांवलिया सेठ मंदिर के वर्षगाँठ महोत्सव के अंतर्गत प्रारंभ हुई श्रीमद भागवत कथा, भागवत प्रवक्ता प. पवन शास्त्री करा रहे कथा का रसपान

रतलाम । शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर का 21वां वर्षगाँठ महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ 21 जून को विशाल भव्य कलश यात्रा से प्रारंभ हुए वर्षगाँठ महोत्सव में आज कथा का द्वितीय दिवस समाप्त हुआ।
कथाप्रवक्ता प. पवन जी शास्त्री ने कथा के प्रारंभिक दिवस पर सनत सनातन की कथा का भाव श्रोता को बताया एवं परीक्षित जन्म आदि की कथा सुनाई। द्वितीय दिवस भोलेनाथ की कथा सुनाई। कथा में परीक्षित बने कैलाशसिंह परिहार व मुख्य यजमान के एन कुमावत के साथ कुलदीपसिंह कुशवाह, श्रीमती बसंतीदेवी बैरागी, चंद्रशेखर जोशी, लक्ष्मीनारायण जोशी आदि ने पोथीपुजन का लाभ लिया। सायं आरती में रामसेववक शर्मा, अम्बाशंकर शिकारी, अभय श्रीवास्तव, डॉ संजय पटेल, रामचंद्र पाटीदार, वार्ड पार्षद शिवेंद्र माथुर, त्रिभुवन श्रोत्रिय, राजेन्द्र त्रिवेदी, राकेश त्रिवेदी, राजेन्द्र शर्मा, चंद्रावत जी, आदि मौजूद रहे। श्रीमद भागवत कथा में 25 जून को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा एवं एकादशी पर रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। 29 जून को श्री साँवलिया सेठ की भव्य महाआरती व महाभण्डारा आयोजित किया जाएगा। श्री शिवशक्ति मारुति व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति ने आयोजित 9 दिवसीय वर्षगाँठ महोत्सव में पधारने व धर्मलाभ लेने का आग्रह किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound