नवागत जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त का अजाक्स ने किया स्वागत

रतलाम। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ (अजाक्स) के पदाधिकारियों ने रतलाम की नवागत जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी तथा जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त प्रियंका राय का उनके कार्यालय पहुंचकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं पुष्पहार भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
अजाक्स पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर जिले में शिक्षा एवं जनजातीय कल्याण से जुड़े कार्यों के प्रभावी संचालन की अपेक्षा व्यक्त की तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर अजाक्स के संभाग अध्यक्ष अंबाराम बोस, जिला अध्यक्ष कैलाशचंद पग्गी, संभागीय कोषाध्यक्ष कुणाल वर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष कविता डामोर, हरिराम जाटवा, हरिराम ओहरी, राकेश भगोरा ,कैलाश देवड़ा, राजेंद्र चौहान, शांतिलाल बोस ,अमृत राम सोलंकी, मानसिंह देवड़ा अजेक्स ब्लॉक अध्यक्ष, दिनेश निनामा, बसंत निनामा समाजसेवी सूरतलाल डामर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने नवागत अधिकारियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए जिले के शैक्षणिक एवं जनजातीय विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound