
रतलाम। जांगड़ा पोरवाल समाज ट्रस्ट रतलाम के त्रिपोलिया गेट स्थित भगवान रणछोड़ राय मंदिर परिसर में शिव परिवार की पुनः प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मंगलवार को प्रारंभ हुआ पंडित त्रिभुवन पंड्या द्वारा प्रातः काल हिमाद्री स्नान , पंचाग कर्म ,हवन ,पूजन करवाया गया मुख्य जजमान ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ गोपाल मजावदिया व राजेश पोरवाल एडवोकेट ने धार्मिक क्रियाए संपन्न की इसके पश्चात आरती हुई। बुधवार की सुबह शिव परिवार की अभिषेक प्राण प्रतिष्ठा, महाआरती व प्रसादी संपन्न होगी ।
उक्त जानकारी पूर्व ट्रस्टी राकेश पोरवाल ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर समाज के प्रद्युम्न मजावदिया, अनिल पोरवाल, सुनील पोरवाल, राकेश पोरवाल बालाजी, बंशीलाल चौधरी, प्रतीक मजावदिया, सुमन पोरवाल, निर्मला धनोतिया वंदना मजावदिया, योगेंद्र दलाल, डॉ राजेन्द्र मजावदिया,सुनीता मजावदिया, आकाश पोरवाल, राजेन्द्र चौधरी सहित समाजजन मौजूद थे।