
रतलाम । अनुनाद संस्था के अध्यक्ष श्री अजीत जैन ने बताया की अनुनाद सांस्कृतिक सेवा एवं जन कल्याण समिति द्वारा रतलाम शहर की संगीत प्रतिभाओं को निखारने हेतु रतलाम आइडल प्रतिस्पर्धा का अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक आयोजन स्थानीय अतिथि पैलेस के विशाल प्रांगण मेँ किया गया जिसमें रतलाम शहर के गीत-संगीत साधको सहित गीत-संगीत प्रेमियों ने सैकड़ो की संख्या मेँ उपस्थिति दर्ज कर रतलाम आइडल ग्रैंड फिनाले को अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बना दिया यह दर्शाता हैं की अनुनाद संस्था ने गरिमामय आयोजन कर, प्रतिभागियों को तैयार कर, प्रतिभागियों की मेहनत और कराओके के दौर मेँ भी लाइव आर्केस्ट्रा के माध्यम से जीवन्त संगीत देने वाले समस्त साथियों की टीम ने रतलाम शहर के संगीत मेँ अभिरूचि रखने वाले जन मानस का मन मोह लिया।
अनुनाद संस्था के अध्यक्ष श्री अजीत जैन ने बताया की अनुनाद संस्था का हमेशा ही उद्देश्य रहा हैं की रतलाम शहर की प्रतिभाओं को न सिर्फ प्रोत्साहित करना हैं वरन प्रतिभाओं को गरिमामय आयोजन के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना भी रहा हैं जिससे वे न सिर्फ रतलाम का नाम राज्य स्तर पर वरन राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन कर सके।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल, उद्योग पति श्री सुशील अजमेरा, रिची सिंह धीमन, वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश पोरवाल एवम युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री शगुन बडजात्या रहे ।
रतलाम आइडल के ग्रैंड फिनाले में कुल 11 प्रतिभागीयों ने अपनी कला का जलवा बिखेरा जिसमें – श्रीमती सुदर्शन सिंह, अनिता सिंह थापा, ईश्वी लुणावत, दिया परसाई, विवेक शर्मा, आर.के. राठोड़, जोहेब मन्सुरी, आशीष चौहान, विनोद राठोड़, राजेश तिवारी एवं जीवन सोनी रहे।
रतलाम आइडल के ग्रैंड फिनाले में निर्णायक की भूमिका निभाई – अनिता पण्डित “सजदा सिस्टर सोनी टीवी एक्स फैक्टर फेम मेघा चौहान “इण्डियन ऑयडल फेम”, बलजिन्दरसिंह “बल्लु अन्तर्राष्टीय बांसुरी वादक कमलेश कंडारा “अन्तर्राष्टीय तबला वादक ने।
इस कार्यक्रम को जीवन्त संगीत के माध्यम से रौचक बनाने मेँ अनुनाद के म्युजिशियन सर्वश्री अजीत जैन – ड्रमर,दिलीप व्यास – पेडिस्ट, रमन सिंह हारोड़ – कांगो-ढोलक प्लेयर, अमीत शर्मा – की बोर्ड प्लेयर, जितेन्द्र चौहान – की बोर्ड प्लेयर, दिनेश भंवरिया – सेक्सोफोन, तन्जीम सैयद – गिटार,
विनय राठोड़ – तबला, राजेश बैरागी – साईड परकशन
सुरेंद्र शर्मा- साउण्ड व्यवस्था एवम
बंटी लुईस- वीडियो रिकॉर्डिंग पर सार्थक प्रयास रहा।
इस आयोजन की विजेता रही श्रीमती अनीता थापा और द्वितीय स्थान पर श्री विनोद सोलंकी रहे। श्रीमति अनीता थापा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया अनुनाद संस्था की और से श्री अजीत जैन, श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्रीमती रश्मि जैन, मुख्य अतिथि महापौर श्री प्रहलाद पटेल एवं विशेष अतिथियों ने.