स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 25 जून को
रतलाम 23 जून। जिला रोजगार अधिकारी श्री हेमंत कुमार बाथम ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 25 जून को शासकीय आई.टी.आई सैलाना रोड रतलाम में किया जाएगा। मेले में 08 से 10 निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत एवं अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस युवा संगम मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जायेगा।
युवा संगम रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा मैनेजर, सुपरवाइजर, एच.आर, लेक्चरर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर, लाइन आपरेटर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड, अकाउंटेंट, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, ऑफिस असिस्टेंट, टेक्नीशियन, मशीनिस्ट, फिटर, हेल्पर, लेबर आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जाऐगी। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 8 वी, 10 वी उत्तीर्ण से स्नातक एवं आई.टी.आई तथा आयु 18 से 40 वर्ष तक होना आवश्यक है ।
युवा संगम रोजगार मेले में भाग लेने वाली कम्पनियों में जी.आर.इंडस्ट्रीज, रतलाम पैरामेडिकल एंड रिसर्च सोसाईटी, बजाज लाईफ इन्शोरेन्स, टाइगर सिक्योरिटी रतलाम, कॉसमॉस मेनपावर प्रा.लि गांधीनगर गुजरात, इवोक एच.आर.सोलुशन प्रा.लि.दाहेज गुजरात, माही ग्रुप ऑफ ऐजुकेशन बॉसवाड़ा, कृषि दर्पण एग्रो प्राईवेट लिमिटेड उज्जैन, जस्ट डायल इन्दौर, स्काई इन्टरप्राईजेस इन्दौर आदि है।
इच्छुक आवेदक 25 जून को प्रातः 10:00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड रतलाम, में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो समग्र आई डी, आधार कार्ड की मूल व छायाप्रति एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है।