
रतलाम। जिला रोगी कल्याण समिति के सदस्य गोविंद काकानी ने मातृत्व एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अस्पताल में पिछले दिनों आग लगने की घटना के बावजूद उसी स्थान के आसपास ज्वलनशील सामग्री एवं कचरा पड़ा हुआ है, जिससे पुनः दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए श्री काकानी ने तत्काल सिविल सर्जन डॉ. अखंड प्रताप सिंह को मौके पर बुलाया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ज्वलनशील सामग्री और कचरे को तुरंत हटाने के लिए कर्मचारी बुलवाकर कचरा हटवाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जाना चाहिए तथा ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं होना चाहिए।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अखंड प्रताप सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरसी डामोर द्वारा सफाई व्यवस्था प्रभारी कैलाश से कर्मचारी लगवा कर कचरा हटवाना शुरू करवाया। साथ में खुले चैंबरों पर सफाई के पश्चात ढक्कन लगाने के लिए भी निर्देश दिए|
श्री काकानी ने अस्पताल प्रशासन से परिसर की नियमित साफ-सफाई एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का आग्रह किया, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।