जेसीआई शाहिबाग द्वारा फुलस्केप अभ्यास पुस्तिका का विमोचन एवं निःशुल्क वितरण सम्पन्न

अहमदाबाद 24 जून । शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेसीआई शाहिबाग अहमदाबाद द्वारा आयोजित ‘फुलस्केप बुक विमोचन एवं वितरण’ कार्यक्रम गिरधरनगर स्थित प्रीतमपुरा गुजराती शाला में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
संस्था के पूर्व अध्यक्ष मुकेश आर. चौपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायी स्वागत गीत से हुआ। इसके पश्चात संस्था के अध्यक्ष जेसी अनिल जीवावत, संस्थापक अध्यक्ष जेएफपी अशोक बाफना, निवर्तमान अध्यक्ष जेसी आकाश मेहता, सचिव जेसी विमल बागरेचा, कोषाध्यक्ष जेसी अंकित कोठारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंचासीन होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विद्यालय के प्राचार्य ने जेसीआई शाहिबाग द्वारा शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु संस्था का यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को राहत दर एवं निःशुल्क वितरण हेतु प्रकाशित फुलस्केप अभ्यास पुस्तिका (लॉन्ग नोटबुक) का विधिवत विमोचन किया गया। विशेष आकर्षण यह रहा कि इस वर्ष नोटबुक के मुखपृष्ठ के डिजाइन चयन हेतु आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट संदेशयुक्त कलाकृति के लिए युविका मुकेश चौपड़ा का चयन किया गया। उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। नोटबुक के मुखपृष्ठ पर अंकित संदेश “ज्ञान का हर बीज भविष्य को खिलाता है” शिक्षा के महत्व को रेखांकित करता है तथा विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित करता है।
विमोचन समारोह के पश्चात विद्यार्थियों को निःशुल्क अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशोक बाफना व वर्तमान अध्यक्ष अनिल जीवावत ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा की बढ़ती लागत के कारण अनेक साधारण एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए शैक्षणिक सामग्री जुटाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए जेसीआई शाहिबाग प्रतिवर्ष सरकारी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच निःशुल्क अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण कर शिक्षा के क्षेत्र में अपना सामाजिक दायित्व निभा रहा है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल जीवावत, संस्थापक अध्यक्ष अशोक बाफना, निवर्तमान अध्यक्ष आकाश मेहता, सचिव विमल बागरेचा, कोषाध्यक्ष अंकित कोठारी, उपाध्यक्ष गौतम बागरेचा, पूर्व अध्यक्ष राणमल तातेड़, नरेश हुंडिया, अल्केश बागरेचा, अंकित बोहरा सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound