श्रीमद भागवत कथा में गोवर्धन पूजा व बाल लीलाओं की झांकी से वातावरण हुआ भक्तिमय

जावरा (अभय सुराणा) । शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर का 21वां वर्षगाँठ महोत्सव के अंतर्गत चल रही श्रीमद भागवत कथा का वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारे से पण्डाल मौजूद समस्त कृष्ण भक्त झूम उठे। इससे पूर्व बालगोपाल को नंदबाबा द्वारा अपने सिर पर टोबले पर धारण कर कथा पण्डाल में लाये गए। मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी ने सर्वप्रथम इस अद्भुत झांकी का स्वागत किया गया। भागवत कथा के इस अवसर पर भागवताचार्य प. पवन जी शास्त्री ने कथा रसपान कराते हुए कहा कि भक्त हरपाल की कहानी बताते हुए कहा कि भगवान हमेशा उन्ही भक्त की परीक्षा लेते हैं। जो उनके बहुत निकट होते हैं साथ ही कथा में श्रीराम जी का जन्म हुआ। कथा में बाल गोपाल द्वारा दही हांडी फोड़ कर भक्तों को माखन मिश्री का भोग खिलाया गया। कथा में अद्भुत श्री गोवर्धन पर्वत की झांकी बनाई गई। जो कि आकर्षण का केंद्र रही। पधारें समस्त अतिथि व भक्तजनों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना कर पुण्यलाभ लिया। परीक्षित बने कैलाशसिंह परिहार के साथ मारुति महिला मण्डल की मातृशक्ति, दीपक त्रिवेदी, दीपक मेहता, राजेश धनोतिया, देवेन्द्र शर्मा व शर्मा परिवार आदि ने पौथीपुजन का लाभ लिया प्रसादी का लाभ अम्बाशंकर शिकारी, अभय श्रीवास्तव, सरस्वती देवी, उषा देवी एवं अन्य परिवार द्वारा लिया गया। संचालन मंदिर समिति सचिव रामचंद्र पाटीदार ने किया। सायं आरती भेरूलाल पाटीदार, कानसिंह चौहान, सुभाष पांचाल (सुजापुर), मनोहरसिंह चौहान, नंदबाबा बने अनिल पाठक,
आदि मौजूद रहे। कथा पश्चात रात्रि में गगन शर्मा एवं म्यूजिक ग्रुप द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया! जिसमे कॉलोनीवासी ने कृष्ण भजनों में नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्री शिवशक्ति मारुति व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति सदस्य निलेश जोशी बताया कि यह आयोजित 9 दिवसीय वर्षगाँठ महोत्सव में कथा के छठे दिवस पर श्रीकृष्ण रुक्मणि विवाह की भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी। 29 जून को श्री साँवलिया सेठ की महाआरती कर माहाप्रसादी (भण्डारा) का आयोजन किया जाएगा। श्री शिवशक्ति मारुति व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति ने आयोजित वर्षगाँठ महोत्सव के समस्त आयोजनों में पधारने व धर्मलाभ लेने का आग्रह किया हैं।