जावरा के कवि गीतकार डॉ. प्रकाश उपाध्याय वियतनाम विभूति सम्मान से सम्मानित

जावरा (अभय सुराणा) । वियतनाम के होची मिन्ह शहर में दिनांक 19से 23जून तक आयोजित अखिल भारतीय सर्व भाषा संस्कृति समन्वय समिति के 24वे अधिवेशन में संस्था के वैश्विक अध्यक्ष मैक्समूलर सम्मान से सम्मानित प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव के करकमलों से जावरा के सुमधुर गीतकार ,कवि डॉ प्रकाश उपाध्याय को उनके सृजनात्मक अवदान के लिए वियतनाम विभूति सम्मान से नवाजा गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंगलोर के वरिष्ठ साहित्यकार ज्ञान चंद मर्मज्ञ एवं विशेष अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल अनूप कुमार और ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ साहित्य कार संजीव कुमार रहे ।
उक्त आयोजन में डॉ प्रकाश उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित प्रज्ञान विश्वम के विशेषांक का लोकार्पण भी अतिथियों की उपस्थिति में हुआ । उक्त गरिमा पूर्ण आयोजन में ऑस्ट्रेलिया से श्रीमती अर्चना नायर ,सिंगापुर से श्रीमती स्मिता एवं पूजा श्रीवास्तव के साथ भारत के विभिन्न शहरों के प्रसिद्ध और मूर्धन्य साहित्यकारों ने सहभागिता की ।
कार्यक्रम का श्रेष्ठ संचालन बडौदा की सुप्रसिद्ध कवयित्री राखी सिंह कटियार ने किया । डॉ उपाध्याय की उक्त वैश्विक उपलब्धि पर उनके चिकित्सक एवं साहित्यिक साथियों के साथ सभी स्नेहीजन एवं परिजनों ने हार्दिक बधाइयां प्रेषित की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound