शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनसमस्याओं, महंगाई और नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन की तैयारी


रतलाम। रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को कस्तूरबा नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 29 जून 2026 (रविवार) को भारतीय जनता पार्टी की कथित जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई एवं नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में विशाल जनआक्रोश रैली निकालने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्र में खाद, बीज, बिजली, पेट्रोल, गैस सहित आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं, जबकि शहर में नगर निगम के लाइसेंस, सीवरेज लाइन, विभिन्न नागरिक सुविधाओं तथा कथित भ्रष्टाचार के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने कार्यों के लिए बार-बार जनसुनवाई और सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 29 जून 2026 (रविवार) को सेलाना बस स्टैंड से विशाल जनआक्रोश रैली निकाली जाएगी, जिसमें शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे। रैली के माध्यम से प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा तथा जनता को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी।
बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
इस बैठक में रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा,पूर्व विधायक पारस सकलेचा, यासमीन शेरानी, कुसुम चाहर,राकेश झालानी, रजनीकांत व्यास, अमर सिंह शेखावत,कमरुद्दीन कचवाया, वहीद शेरानी, रामचंद्र धाकड़, आशा रावत,प्रदीप राठौड, मोहम्मद शेरानी, शांतु गवली, हितेश पेमल आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया।
इस बैठक में विशाल कंडारे रमेश पोरवाल, सरदार हरविंदर सिंह, नासिर कुरेशी, शाकिर खान,सुरेश राठौड़, रवि वर्मा, मनोज खोईवाल, साबिर अंसारी, राधा प्रजापति, मनीष व्यास, अनिल भटनागर, इरफान अली, राजकुमार जैन, सीताराम बैरागी, सलीम बागवान, वीरपाल सिंह, आर्यन खान इकरार चौधरी, हिम्मत जैतवार, ईयुब शाह, साजिद कुरैशी, हेमंत नेका, शाकिर कुरैशी, जेबी खान, लालू स्टीफन, राजूदार छड़ीदार, जगदीश कुमावत मुणत जी सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन बसंत पड्या ने किया तथा आभार इकराम बेलुत ने माना।