
रतलाम । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कल 27 जून को अल्प प्रवास पर रतलाम आएंगे । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 4 बजे सर्किट हाउस में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। शहर (जिला) कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने बताया कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से समय पर सर्किट हाउस पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।