मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन 29 जून को रतलाम में

प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया सहित कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे

रतलाम । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ रतलाम संभाग का प्रथम संभागीय सम्मेलन आगामी 29 जून सोमवार को रतलाम में श्रीमालिवास स्थित महालक्ष्मी परिसर ( किरण टॉकीज़ ) में आयोजित होने जा रहा है । सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ जी भदौरिया करेंगे । सम्मेलन में रतलाम , मंदसौर एवं नीमच जिले के करीब 300 पत्रकार हिस्सा लेंगे ।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजेश जैन, संभागीय महासचिव विजय मीणा एवं जिला महासचिव दिनेश दवे ने बताया कि सम्मेलन में अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबीनेट मंत्री चैतन्य जी कश्यप, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत जी कोठारी , मंदसौर के सांसद सुधीर जी गुप्ता, राज्यसभा संसद बंशीलाल जी गुर्जर, जावरा के विधायक राजेंद्र जी पांडे, मंदसौर के विधायक विपिन जी जैन , रतलाम महापौर प्रहलाद जी पटेल, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर जी पोरवाल, निगम सभापति श्रीमती मनीषा शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय , जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्ष विजयजी गहलोत एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा आयेंगे । इनके अलावा रतलाम रेंज के डी आई जी निमिष जी अग्रवाल, जिला कलेक्टर श्रीमति मिशा सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार जी ने सम्मेलन में आने की स्वीकृति प्रदान की है । श्री जैन, श्री मीणा एवं श्री दवे ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश ऑनलाइन सदस्यता समिति के संयोजक शरद जोशी, संभागीय अध्यक्ष डा. प्रीतिपाल सिंह राणा, संभाग प्रभारी मनोज जैन भी पत्रकारों को मार्गदर्शन देंगे । सम्मेलन सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा जो कि दो सत्रों में विभाजित रहेगा । पहला सत्र अतिथियों की उपस्थिति में उद्घाटन सत्र होगा जो कि दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा । दूसरे सत्र में संगठनात्मक चर्चा होगी जिसमे प्रांताध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे । सम्मेलन में पत्रकारिता क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले जिले के चुनिंदा वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा। संगठन के प्रति हमेशा समर्पित रहे सदस्यों स्व.इंगित गुप्ता एवं स्व.जगमोहन राठौर का मरणोपरांत सम्मान पत्र उनके परिजनों को प्रदान किया जाएगा ।
आयोजन समिति के सदस्य आरिफ कुरैशी, भेरूलाल टांक, गोविन्द उपाध्याय, सौरभ कोठारी, सुजीत उपाध्याय, किशोर जोशी , राकेश पोरवाल, निलेश बाफना, दीपक चौरडिया, मुबारिक़ शेरानी, चैतन्य शर्मा, योगेन्द्र सिंह जाट, सिकंदर पटेल, राजेश वासनवाल, मनोज भंडारी, श्रीनाथ योगी ने पत्रकारों से अपील की है कि सम्मेलन में पधारकर संगठन शक्ति एवं एकता का परिचय देवे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound