रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी की अनूठी पहल – “चाय पर चर्चा”

जबलपुर । रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी द्वारा आगामी रोटरी वर्ष 2026-27 की सफल एवं प्रभावी शुरुआत के उद्देश्य से रविवार, 28 जून को शाम 5:00 बजे होटल कृष्णा में “संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी (मप्र) रोटे नितिन जैन के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष “संवाद” में जबलपुर के सभी रोटरी क्लबों के नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव, असिस्टेंट गवर्नर एवं सिटी को-ऑर्डिनेटर सहभागी होंगे।
“संवाद” का उद्देश्य केवल बैठक आयोजित करना नहीं, बल्कि विचारों का आदान-प्रदान, आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना तथा सभी क्लबों को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (26-27) रोटे आलम सिंह रूपरा के विज़न एवं आगामी रोटरी वर्ष की कार्ययोजना के साथ रोटरी के सात प्रमुख सेवा क्षेत्रों, डिस्ट्रिक्ट 3261 की प्राथमिकताओं, वार्षिक लक्ष्यों एवं डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड्स की रूपरेखा की साझा करना है ।
साथ ही जबलपुर के माध्यम से आर्थिक एवं व्यावसायिक विकास, व्यापार-व्यवसाय को प्रोत्साहन, रोटरी में युवाओं की सहभागिता, डिजिटल नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, इंटर रोटरी टूर्नामेंट तथा समाजोपयोगी सेवा परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सार्थक विचार-विमर्श होगा। साथ ही सभी क्लबों के बीच सहयोग, समन्वय एवं सहभागिता को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
इस आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी के आगामी अध्यक्ष रोटे मनीष बजाज, सचिव रोटे यश आहूजा, सिटी को-ऑर्डिनेटर रोटे अमित जैन, असिस्टेंट गवर्नर रोटे रवि वैश्य, रोटे अनिल दुबे, रोटे शोभित वर्मा, रोटे राकेश नेमा, रोटे शिखा पौराणिक सहित समस्त टीम, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के सेक्रेटरी जनरल रोटे अजय अग्रवाल (26-27) के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
रोटरी क्लब संस्कारधानी का विश्वास है कि “संवाद से समन्वय, समन्वय से सेवा और सेवा से समाज परिवर्तन” की भावना के साथ आयोजित यह कार्यक्रम आगामी रोटरी वर्ष 2026-27 में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान प्रदान करेगा। यह आयोजन जबलपुर के सभी रोटरी क्लबों को एक मजबूत सूत्र में जोड़ते हुए समाजहित में प्रभावी एवं स्थायी सेवा कार्यों की सुदृढ़ नींव रखेगा।