रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, रतलाम द्वारा 28 जून को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले के सभी अभिभावकों से अपील की गई है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलाएं।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी मिशा सिंह, रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन प्रितेश गादिया के नेतृत्व मे वाइस चेयरमैन सुशील मूणत, कोषाध्यक्ष संजय लुनिया, सचिव मानस पुरोहित, संचालक हेमन्त मूणत ,दिनेश बरमेचा, अशोक जैन लाला, शरद जोशी, सुनील पारीख, सुलोचना शर्मा, राजेश राका,ने आमजन से आव्हान किया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय समय पर पोलियो की खुराक पिलाना है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इस जनहित अभियान में सहयोग करे तथा अपने आसपास के सभी पात्र बच्चों को भी पोलियो की दवा दिलाने के लिए प्रेरित करे, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।
यदि किसी कारणवश आपका बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित रह जाता है अथवा अभियान संबंधी जानकारी चाहिए, तो अपने वार्ड की आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम. अथवा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग एवं रेडक्रॉस सोसायटी की टीमें सभी पात्र बच्चों तक पोलियो की दवा पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
रेडक्रॉस सोसायटी ने जिलेवासियों से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने एवं “कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद से वंचित न रहे” के संकल्प को सफल बनाने का आग्रह किया है।