परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी का अवतरण दिवस श्रद्धा भक्ति से मनाया गया

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । शंका समाधान प्रणेता एवं विश्व प्रसिद्ध गुणायतन जनक परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज का अवतरण दिवस आज श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनि श्री के जीवन से हमें संयम, तप, त्याग और करुणा का संदेश मिलता है। उनके उपदेश समाज को अहिंसा, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा कि गुरुदेव के प्रवचनों से एवं श्रद्धालुओं की शंकाओं का समाधान होता है और आत्मा को ज्ञान का प्रकाश मिलता है।
अवतरण दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ गुणायतन में विशेष प्रवचन एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। उपस्थित समाज जन ने गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
राजेश जैन दद्दू ने कहा, “मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज का आशीर्वाद समाज पर बना रहे। उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। ऐसे अवसर हमें धर्म से जुड़ने और आत्मकल्याण की ओर प्रेरित करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound