

जयपुर। मुनिसंघ वैय्या वृत्ति महिला समूह, महारानी फार्म, जयपुर द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को समर्पित “मेरा काम – मेरी पहचान” विशेष प्रदर्शनी का आयोजन “आदिनाथ भवन” गायत्री नगर-ए, श्री दिगम्बर जैन मंदिर, महारानी फार्म, जयपुर में दिनांकः 3 जुलाई एवं 4 जुलाई 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे के बीच किया जा रहा हैं जिसका उदघाटन उद्घाटन समारोह 3 जुलाई को प्रातः 10 बजे जिसके मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा, विशिष्ट अतिथि दीपा नाथावत, एकता अग्रवाल होंगे, उदघाटन कर्ता श्रेष्ठी अनिल कुमार– अमिता गोधा होंगे।
कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका प्रमिला शाह ने बताया कि महिलाओं द्वारा बनाई गई राखियां, साड़ियां, सलवार सूट, बेडशीट, बच्चों के कपड़े, खिलौने, ज्वैलरी, होम डेकोर का सामान, घर पर बने शुद्ध मसाले, खाद्य सामग्री, इत्र नगरी कन्नौज के शुद्ध गुलाब जल, गुलकंद एवं परफ्यूम आदि उत्पादों का प्रदर्शन किया जावेगा ।
युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया कि कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन परम पूज्य गणिनी आर्यिका विभा श्री माता जी के सानिध्य में आयोजित धर्म सभा में कराया गया और पूज्य माता जी से महिला समूह की पदाधिकारियों ने उक्त कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न होने का आशीर्वाद प्राप्त किया। मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरूण शाह ने कहा कि महिलाओं का उत्साह वर्धन करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होवें।