बिना सूचना के अनुपस्थित 33 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी



रतलाम 29 जून। रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के उद्देश्य से महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार निगम के स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता का कार्य करवाया गया।
नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा गोमदड़े की पुलिया, शक्तिनगर, मदिना मस्जिद, गांधी नगर, मीराकुटी के नाले व सुभाष नगर, वार्ड 22, 46 व 47 की नालियो की सफाई करवाई गई इसके अलावा कालिका माता रोड, ऑफिसर्स कॉलोनी, खेरादीवास, घांस बाजार, मालीकुआं, माणकचौक, नीमवाला उपाश्रय, कलाईगर रोड की सफाई करवाई गई तथा वार्ड 16 राजकुमार की गली की बैकलेन, गांधी नगर, मीराकुटी के सार्वजनिक शौचालय की सफाई का कार्य करवाया गया।
इसके अलावा सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में बिना सूचना के अनुपस्थित 33 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर एक दिवस का वेतन काटा गया।