अवैध नल कनेक्शनधारी अनिवार्य रूप से नल कनेक्शन को वैध करायें
रतलाम 29 जून। अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने हेतु नगर निगम द्वारा 1 जुलाई से 11 सितम्बर तक वार्डवार शिविरों का आयोजन किया गया है जिसमें अवैध नल कनेक्शनधारी निर्धारित शुल्क 4,500/- जमा कराकर अपने नल कनेक्शन को अनिवार्य रूप से वैध करवायें समयवाधि पश्चात् अवैध नल कनेक्शन को विच्छेद किया जाकर संबंधित से 13,500/- की राशि वसूल की जाकर संबंधित के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जायेगा।
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने हेतु वार्ड वार शिविरों के तहत वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 व 4 हेतु 1 से 4 जुलाई गांधी नगर टंकी, वार्ड 5, 6, 7, 8 व 13 हेतु 6 से 11 जुलाई अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, वार्ड 9, 10, 11 व 12 हेतु 13 से 18 जुलाई कस्तुरबा नगर पानी की टंकी, वार्ड 14, 15 व 48 हेतु 20 से 22 जुलाई सुभाषनगर कम्युनिटी हॉल, वार्ड 17 हेतु 23 से 25 जुलाई खेतलपुर कम्युनिटी हॉल, वार्ड 18, 19 व 20 हेतु 29 जुलाई को दीनदयाल नगर टंकी, वार्ड 21, 22 व 44 हेतु 30 जुलाई से 1 अगस्त अमृत सागर झोन कार्यालय, वार्ड 23, 24 व 25 हेतु 3 से 5 अगस्त हरमाला पम्प हाउस, वार्ड 26 व 27 हेतु 6 से 8 अगस्त उंकाला कम्युनिटी हॉल, वार्ड 28 हेतु 10 से 11 अगस्त दिलीप नगर कम्युनिटी हॉल, वार्ड 29 हेतु 12 से 13 अगस्त होमगार्ड कॉलोनी कम्युनिटी हॉल, वार्ड 30 व 31 हेतु 17 से 19 अगस्त महावीर नगर टंकी, वार्ड 32, 33, 34 व 35 हेतु 20 से 22 अगस्त पोलोग्राउण्ड टंकी, वार्ड 36, 37 व 38 हेतु 24 से 25 अगस्त जमातखाना तलैया के पास, वार्ड 39, 40, 41 व 42 हेतु 31 जुलाई 3 सितम्बर थावरिया बाजार टंकी, वार्ड 43, 45 व 49 हेतु 7 से 9 सितम्बर माहेश्वरी धर्मशाला व वार्ड 16, 46 व 47 हेतु 10 से 11 सितम्बर गौशाला टंकी पर कार्यालय समय में शिविर आयोजित किये गये है।