सांसद अनिल फिरोजिया को आवश्यक संसाधन एवं राशि प्रदान करने हेतु मांग पत्र सौंपा

उज्जैन जाकर किया स्वागत

बड़ावदा। सांसद को मांग पत्र देते हुए

बड़ावदा(शिरीष सकलेचा)। नगर परिषद बड़ावदा के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को उज्जैन सांसद कार्यालय पर क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया से मुलाकात की। सांसद का स्वागत करते हुए एक मांग पत्र भी सौंपा। जिसमें नगर परिषद क्षेत्र हेतु आवश्यक संसाधन क्रय करने एवं निर्माण कार्य हेतु राशि आवंटित करने की मांग की।
नगर परिषद अध्यक्ष,सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत, जिला योजना समिति सदस्य जीवन सिंह चौहान, सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन सिंह चौहान ने सांसद को सौंपे मांग पत्र में नगर परिषद को दो पानी के टेंकर,एक एंबुलेंस,एक शव वाहन,विस्तारित होने वाले पोस्ट ऑफिस भवन हेतु 15 लाख,मंडी प्रांगण में हनुमान मंदिर पर शेड एवं बाउंड्रीवाल हेतु 20 लाख, वार्ड क्रमांक 3 फाचरिया में सामुदायिक भवन एवं टीन शेड निर्माण हेतु 30 लाख की राशि आवंटित करने की मांग की। सांसद फिरोजिया ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि जल्द आवश्यक संसाधन एवं उचित राशि आवंटित करेंगे। सांसद ने पार्टी की गतिविधियों एवं संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound