’सहकारी ध्वज फहराकर हुआ सहकारी सप्ताह का शुभारंभ’

रतलाम 29 जून। पूरे प्रदेश में 29 जून से 5 जुलाई तक सहकारी सप्ताह के अंतर्गत आयोजन होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर सहकारिता की भावना को सुदृढ़ करना तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना है।
सप्ताह के शुभारंभ समारोह का आयोजन कलेक्ट्रोरेट परिसर में सहकारिता विभाग, जिला सहकारी संघ एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा किया गया। सप्ताह का शुभारंभ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन द्वारा सहकारी ध्वज फहराकर किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य निरंजन कुमार कसारा द्वारा लहर लहर लहरा सतरंगा सहकारी गीत का गायन किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने सभी को सहकारिता की शपथ दिलवाई। इसके पश्चात सहकारिता की योजनाओं को प्रदर्शित करते सहकारी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा कलेक्टोरेट परिसर में ही वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि का स्वागत उपायुक्त सहकारिता एन.एस. भाटी, जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिरुद्ध शर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृतज्ञ गुप्ता, उपयंत्री शैलेश खरे ने किया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जिला सहकारी संघ, पैक्स सोसायटियो के अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन जिला सहकारी संघ के जनसम्पर्क अधिकारी पिंकेश भट्ट द्वारा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound