रतलाम 29 जून। सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह ने बताया कि डॉक्टर्स डे का आयोजन प्रतिवर्ष 1 जुलाई को किया जाता है। कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय रतलाम सहित विभिन्न चिकित्सक संगठन द्वारा द्वारा 1 जुलाई को वर्ष 2023 से रक्तदान किया जा रहा है। डॉक्टर संगठन के पदाधिकारी डॉ भरत निनामा ने सभी चिकित्सकों , मेडिकल स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ एवं आमजन से रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर जिला चिकित्सालय रतलाम में रक्तदान करने की अपील की है।