बैरवा पंचायत (रंग कारखाना) की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न

संगठन विस्तार और सामाजिक विषयों पर लिए महत्वपूर्ण निर्णय

रतलाम । बैरवा पंचायत रंग कारखाना, जवाहर नगर, रतलाम की नवगठित कार्यकारिणी के गठन के पश्चात प्रथम महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन बगीचे पर किया गया। बैठक में पंचायत के संरक्षकगण, समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।

बाबा साहब और गुरु बालीनाथ जी को नमन कर हुई शुरुआत
बैठक का शुभारंभ सर्वसम्मति से संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा समाज के आराध्य गुरु बालीनाथ जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व नमन कर किया गया।

21 प्रस्तावों और सुझावों पर हुआ गहन विचार-विमर्श
पंचायत की इस पहली बैठक में माननीय अध्यक्ष श्री विनोद रमन द्वारा 9 संगठनात्मक प्रस्ताव व सुझाव रखे गए। साथ ही, उपस्थित अन्य सदस्यों की ओर से भी 12 महत्वपूर्ण सुझाव और प्रस्ताव सामने आए। कार्यकारिणी द्वारा इन सभी 21 विषयों पर बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई।

लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
चर्चा के उपरांत समाज हित में कई अहम फैसले लिए गए, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित शामिल हैं:
कोटवार की नियुक्ति : समाज की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रमुख कोटवार की नियुक्ति पर सहमति बनी।
समिति का पंजीयन : पंचायत समिति के आधिकारिक वैधानिक पंजीयन (Registration) को लेकर विशेष चर्चा की गई और इसकी प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्णय लिया गया। अन्य सामाजिक एवं विकासात्मक विषयों पर भी सदस्यों ने अपने विस्तृत विचार साझा किए।

बैठक में ये रहे उपस्थित
इस गरिमामयी बैठक में पंचायत के वरिष्ठ संरक्षक श्री शिवनारायण बड़गोत्या, श्री अमृतलाल रमन, श्री मनोहरलाल मरमट, श्री रमेश चंद मरमट उपस्थित रहे।

साथ ही कार्यकारिणी से अध्यक्ष श्री विनोद रमन, उपाध्यक्ष श्री हेमेंद्र मरमट, सचिव श्री प्रेम सिंह चरावंडे, कोषाध्यक्ष श्री मनोज आकोदिया, सह-कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र मरमट, संगठन मंत्री श्री धर्मेंद्र रमन, प्रचार मंत्री श्री नीरज मरमट, मीडिया प्रभारी श्री रविन्द्र चावण्ड तथा मृत्यु भोज समिति प्रभारी श्री ओमप्रकाश जूनवाल शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक टीम से श्री रविंद्र रमन, श्री राकेश कुन्हारे, श्री राजेश अकोदिया, श्री शैलेंद्र अकोदिया तथा सदस्य गणों में श्री देवेंद्र चावंड, श्री युवराज बैरवा, श्री जगदीश बड़गोत्या, श्री पी. मरमट, श्री रमेश कुन्हारे सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। बैठक के समापन पर सभी उपस्थित अतिथियों और समाज जनों का आभार प्रदर्शन श्री रमेश चंद्र मरमट द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound