

रतलाम। मुद्रा विनिमय अर्थात लेनदेन का कार्य करती है । इसके माध्यम से वस्तुओं अथवा सेवाओं को खरीदा या बेचा जाता है । यह मुद्रा किसी देश की सरकार या केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किया जाता है । यह सिक्के और कागजी नोट के रूप में होते हैं ।यह बात जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की उच्च माध्यमिक शिक्षिका विनीता ओझा ने नवाचारी शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को मुद्रा के बारे में समझाते हुए कही। उन्होंने बताया कि कागजी मुद्रा एक विशेष पेपर पर बैंक नोट प्रेस द्वारा छापी जाती है तथा सिक्कों को टकसाल में ढाला जाते हैं । इसके अलावा वर्तमान में डिजिटल मुद्रा का प्रयोग भी किया जा रहा है जिसका उपयोग मोबाइल के यूपीआई , गूगल पे ऐप की सहायता से हम करते हैं। देवास, नासिक, मैसूर आदि जगह पेपर मुद्रा छापने के कारखाने हैं । वहीं सिक्के मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद की टकसालों में ढाले जाते हैं। । ईरान की रियाल सबसे कम मूल्य की मुद्रा मानी जाती है। कहा यह जाता है कि ईरान में एक लाख ईरानी रियाल में मात्र एक पाव पाया जा सकता है । इस अवसर पर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया एवं उन्हें विदेशी मुद्रा कैसी होती हैं दिखाया गया तथा भारतीय रुपए में उसकी क्या कीमत होती हैं बताया गया।