

रतलाम 30 जून । भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति थावरिया बाजार द्वारा विगत 29 वर्षो से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली जा रही है। थावरिया बाजार स्थित करीब 350 वर्ष पुराने मालवीय एवं राजस्थानी शिल्प की पारंपरिक मंदिर शैली से निर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर से भव्य रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन समिति करती चली आ रही है। रथ यात्रा की तैयारियों के अन्तर्गत ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के अवसर पर प्रभु श्री जगन्नाथ जी का पंचामृत फलों के रस द्वारा पाद प्रक्षालन तथा भव्य छप्पन भोग का आयोजन किया गया। साथ ही भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा का आमंत्रण समिति संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष मंगल लोढ़ा, सचिव गोपाल शर्मा द्वारा श्री गणेश जी महाराज, श्री हनुमान जी महाराज एवं जगन्नाथ जी के चरणों में अर्पित कर रथ यात्रा आयोजन को भव्य स्वरूप में सम्पन्न कराने की विनती की गई। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया। पश्चात आरती कर प्रसादी वितरित की गई ।
समिति संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष मंगल लोढा, सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि रथ यात्रा का दो दिवसीय भव्य आयोजन में प्रथम दिन महिला मंडल द्वारा सुंदर कांड का आयोजन होगा एवं 16 जुलाई 2026 को प्रात: 9 बजे भगवान जग्राथ जी की पूजा अर्चना सहस्त्रधारा अभिषेक एवं श्रृंगार किया जाएगा तत्पश्चात आरती होगी तथा दोपहर 2.30 बजे भगवान जगन्नाथजी की विशाल भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर सरंक्षक विश्वमोहन लोढ़ा, दीपक चौरसिया, मनोज पालरेचा, कमल सकलेचा, प्रदीप गौड़, श्याम सोनी, अशोक लोढ़ा, सत्यनारायण सोनी, सन्नी सोनी, दिनेश माली, प्रदीप सोनी, नितेश त्रिवेदी, हितेश कामरेड एवं सेवावीर परिवार के महेश चोरसिया, अशोक चौरसिया, महिला मंडल से हेमलता सोनी, सुनिता चौरसिया, किरण सोनी, सुनिता मिश्रा, रमा चौरडिय़ा, रानी झाला, पुष्पा जायसवाल, रजनी चौरसिया, अंजना अंग्रवाल, कुसुम राठौड़, मांगू बाई, टीना परिहार, गज्जु जीजी, हेमलता शर्मा, माया चौरसिया, उमा शर्मा, पुष्पा सोनी, गायत्री माहेश्वरी कमला बैरागी, मधु गौड़, सुनीता गौड़, सुनीता शर्मा, मंजु गौड़ आदि सदस्यगण उपस्थित थे। समिति द्वारा धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है ।