रोटरी प्राइम द्वारा रेडक्रॉस को चिकित्सिय सामग्री भेंट

रतलाम। रोटरी क्लब रतलाम प्राइम द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम के गुलाब चक्कर स्थित कार्यालय पर रेडक्रॉस अध्यक्ष प्रितेश गादिया वाइस चेयरमैन सुशील मुनत संचालक सुनील पारीख को प्राइम के अध्यक्ष मनोज सिंघावत सचिन गौतम मुनत व पदाधिकारी द्वारा चिकित्सीय उपकरण मैं 4 व्हील चेयर रेडक्रॉस हेल्पलाइन के लिए भेंट की गई।
इस अवसर पर मनोज सिंघावत ने कहा कि रेडक्रॉस के सेवा कार्यों को देखते हुए रोटरी प्राइम ने अपने इस कार्यकाल के अंतिम दिवस पर सेवा हेतु उपकरण भेंट किया क्योंकि यहां पर कितने ही मरीजों की सेवा निशुल्क रूप में की जाती है उसका कहीं ना कहीं हम भी माध्यम बन सके ऐसी हमारी भावना है। इस अवसर पर संस्था के आगामी अध्यक्ष गौरव एरन, पूर्व अध्यक्ष कीर्ति बढ़जात्या, विनीत पीपाड़ा, पुनीत मालवीय, अनुप मूणत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने सभी दानदाताओं का आभार माना। उपरोक्त जानकारी रोटरी सचिव गौतम मूणत ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound