गायत्री नगर में मनाया आचार्य शिरोमणी श्री विद्यासागर जी महाराज का 59 वां दीक्षा दिवस

जयपुर । श्री दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म, गायत्री नगर जयपुर मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में 30 जून को प्रातः परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 59 वां दीक्षा दिवस बड़ी भक्ति के साथ विधानाचार्य पं.अजीत शास्त्री गायत्री नगर के निर्देशन मेंमनाया गया।
मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने अवगत कराया की पूज्य आचार्य श्री के दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर मंदिर जी में प्रातः 6:15 पर प्रथम कलशाभिषेक, शान्ति धारा अशोक रावका व महावीर शाह ने किया, तत्पश्चात आचार्य श्री की तस्वीर के सामने निर्मल अनिल जैन गदिया बयाना वाले परिवार ने दीप प्रज्ज्वलन किया। युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि इस अवसर पर पंअजीत शास्त्री ने परम पुज्य आचार्य शिरोमणी श्री विद्यासागर जी महाराज की दीक्षा से पूर्व व दीक्षा के समय के,तपस्या,उपकारों से संम्बन्धित संस्मरण सुनाएं।
इस अवसर पर आचार्य श्री की पूजा सुनन्दा अजमेरा की मधुर आवाज के साथ अष्ट मंगल द्रव्यों से बड़े ही भक्ति भाव सहित आचार्य श्री की पूजा की गई। पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा‌, संजय ठोलिया, सोरभ झांझरी,वरिष्ठ समाजसेवी संतोष जैन वास्को वाले, राकेश पाटोदी, मुकेश पांड्या, कमल मालपुरा वाले, सजल लुहाडिया, सुबोध जैन, रमेश सोगानी, राकेश छाबडा, दीपेश छाबडा, आलोक जैन, पदम पाण्डया, वीरेन्द्र अजमेरा, सुनील जैन, राजेश बाकीवाला, प्रदीप बाकलीवाल, आदि श्रेष्ठियों व उपस्थित महिला पुरुषों ने बड़े ही भक्त के साथ पूजा में सहयोग प्रदान किया। अन्त में सभी का आभार अरुण शाह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound