गर्मी से मिलेगी राहत – एमसीएच हॉस्पिटल को 6 पंखे भेंट किये

रतलाम । केसरी नंदन सेवा न्यास एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सेवा कार्यों से प्रेरणा लेकर समाजसेवी एल के मेहता परिवार, रतलाम द्वारा एमसीएच हॉस्पिटल में 6 पंखे गरिमामय कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर अखंड प्रताप सिंह को भेंट किये । कार्यक्रम की शुरुआत में जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी ने विगत गर्मी में भरती मरीजों की परेशानियों को दूर करने हेतु चर्चा में समाजसेवी निर्मल कटारिया को बताया था। उन्होंने मेहता परिवार से संपर्क कर इस पुनीत कार्य में उनका योगदान लिया। समाजसेवी निर्मल कटारिया ने अस्पताल का निरीक्षण कर स्थान चिह्नित करते हुए दिए गए पंख लगाने के लिए सिविल सर्जन से अनुरोध किया| जिससे भरती मां और बच्चे को गर्मी से राहत मिले| सिविल सर्जन डॉक्टर अखंड प्रताप सिंह ने मेहता परिवार, समाजसेवी निर्मल कटारिया एवं रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी का हृदय से धन्यवाद देते हुए अन्य लोगों को भी इस प्रकार की सेवा कार्यों में मदद का अनुरोध किया| इस अवसर पर वरिष्ठ डॉक्टर आर सी डामोर सहित बाल चिकित्सालय एवं एम सी एच में कार्यरत सभी डॉक्टर, सिस्टर एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound