जेएसजी रतलाम ग्रेटर ने गौसेवा के साथ मनाए सदस्यों के जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप (JSG) रतलाम ग्रेटर द्वारा प्रत्येक माह अपने सदस्यों के जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ गौसेवा के माध्यम से मनाने की परंपरा का निर्वहन किया जाता है। इसी क्रम में जून माह में जिन सदस्यों के जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ रहे, उनका उत्सव खेतलपुर गौशाला में गौसेवा कर मनाया गया।

इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष संदीपजी एवं रचनाजी चौरड़िया की ओर से सभी संबंधित सदस्यों को स्मृति स्वरूप चांदी के सिक्के भेंट किए गए।कार्यक्रम के दौरान ग्रुप परिवार की सदस्य परिचय पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। विमोचन समारोह में समाजसेवी श्री अनोखीलालजी कटारिया, श्रीमती कांतादेवी चौरड़िया, श्री आनंदीलालजी दख, JSGIF के पूर्व उपाध्यक्ष श्री दीपेंद्रजी कोठारी, मध्यप्रदेश रीजन के उपाध्यक्ष श्री ललितजी कांठेड़, कोषाध्यक्ष श्री अमितजी कोठारी, जोन चेयरमैन श्री निर्मलजी मेहता, श्री संदीपजी रचना जी चौरड़िया, श्री निलेशजी मधुजी गोधा, श्री यशवंत जी बबिता जी पावेचा, श्री प्रमोदजी सरिताजी धींग,गौसेवा समिति संयोजक संजयजी खमेसरा और समिति प्रमुख योगेश जी लसोड़, यात्रा समिति प्रमुख निलेशजी पोरवाल,विवाह वर्षगांठ समिति प्रमुख दीपेंद्र जी लुणावत, शिक्षा समिति प्रमुख सन्तोष जी मूणत और भोजन समिति के प्रमुख संजयजी चपरोट और समिति सदस्य भी उपस्थित थे ।

इस अवसर पर जेएसजी रतलाम ग्रेटर ने खेतलपुर में निर्माणाधीन नए पशु चिकित्सालय में बीमार एवं घायल गौवंश के उपचार और रखरखाव हेतु ₹2,07,000 की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने गौसेवा के साथ सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने के ग्रुप के इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound