भव्य गो कथा एवं गो दिव्य दरबार का आयोजन 20 से 26 जुलाई तक

कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु बैठक आज शाम को

रतलाम। गो माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के उद्देश्य से रतलाम शहर में आगामी 20 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक भव्य गो कथा एवं गो दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा।

स्थानीय लोकेंद्र नाथ महादेव मंदिर के पीछे पटेल साहब की बगीची पुरानी फूल मंडी के पास होने वाली इस गौ कथा के आयोजन की रूपरेखा एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 01 जुलाई 2026, बुधवार को शाम 7 बजे एक विशेष बैठक आयोजित की जा रही है।आयोजन समिति ने बताया कि गो संरक्षण एवं सनातन संस्कृति के संवर्धन के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्र के गौ-प्रेमी, समाजसेवी, वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथी तथा धर्मप्रेमी नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है। बैठक में आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं जनजागरण संबंधी विषयों पर चर्चा कर सभी की सहमति एवं सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।

विशेष बैठक का आयोजन श्री क्षत्रिय सगरवंशी माली धर्मशाला, मालीकुआं, शांतिनगर, पुरानी फूलमंडी के पास, रतलाम में रखा गया है। आयोजन समिति ने सभी सनातन धर्मावलंबियों एवं गौ-भक्तों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।बैठक के पश्चात उपस्थित सभी गौ-भक्तों के लिए गोव्रती भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें 9893421634, 98270 73518, 9179760204

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound