ब्रह्माकुमारीज द्वारा मीडिया स्नेह मिलन समारोह 11 जुलाई शनिवार को दिव्य दर्शन भवन, डोंगरे नगर में

रतलाम। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य दर्शन भवन, डोंगरे नगर, रतलाम स्थित सेवा केन्द्र पर मीडिया प्रभाग (RERF) के तत्वावधान में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर्सन्स के लिए स्नेह मिलन समारोह का आयोजन शनिवार, 11 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “सकारात्मक मीडिया – सशक्त समाज की आधारशिला” रहेगा। इस अवसर पर माउंट आबू से पधार रही ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी मुख्य वक्ता के रूप में अपने प्रेरणादायी उद्बोधन द्वारा मीडिया जगत की समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालेंगी। दीदी ज्ञानामृत मासिक पत्रिका की संपादिका हैं तथा लंबे समय से आध्यात्मिक पत्रकारिता, मूल्यनिष्ठ मीडिया और सकारात्मक चिंतन के माध्यम से समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संवर्धन का कार्य कर रही हैं। देशभर में आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय संगोष्ठियों, मीडिया सम्मेलनों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आपके प्रेरणादायी व्याख्यानों से अनेक पत्रकार एवं मीडिया कर्मी लाभान्वित होते रहे हैं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारी अनीता दीदी ने कहा कि इस स्नेह मिलन समारोह का उद्देश्य मीडिया जगत से जुड़े सभी साथियों को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ते हुए सकारात्मक, संवेदनशील एवं मूल्य आधारित पत्रकारिता के लिए प्रेरित करना है, जिससे समाज में शांति, सद्भाव एवं नैतिक जागरूकता का वातावरण निर्मित हो सके।कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्य उद्बोधन, राजयोग मेडिटेशन एवं स्वल्पाहार का आयोजन भी होगा।
ब्रह्माकुमारी सविता बहन ने सभी मीडिया बंधुओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए 8770832600 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound