किसानों की शिकायत पर कृषि विभाग ने की कार्यवाही

मेसर्स पाटीदार कृषि सेवा केन्द्र का कीटनाशी लाइसेंस निलंबित

रतलाम । किसानों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लाइसेंस अथॉरिटी एवं उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री भगवान सिंह अर्गल ने मेसर्स पाटीदार कृषि सेवा केन्द्र, मांगरोल (विकासखंड रतलाम) का कीटनाशी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
उप संचालक श्री अर्गल ने बताया कि कृषकों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मेसर्स पाटीदार कृषि सेवा केन्द्र द्वारा विक्रय की गई बीज उपचार दवा PCT-410 से उपचारित सोयाबीन फसल में अपेक्षित अंकुरण एवं वृद्धि नहीं हो रही है। शिकायत के परीक्षण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, कालूखेड़ा के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों का संयुक्त जांच दल गठित किया गया।
जांच के दौरान पाया गया कि उक्त दवा से उपचारित सोयाबीन फसल की वृद्धि अपेक्षित नहीं थी। जांच में कीटनाशक अधिनियम, 1968 के प्रावधानों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर मेसर्स पाटीदार कृषि सेवा केन्द्र, मांगरोल के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसका कीटनाशी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound