


रतलाम 09 जुलाई । विधि और विधायी कार्य विभाग ने जिला मुख्यालय रतलाम के लिए एडवोकेट विनोद राव को अतिरिक्त लोक अभियोजक नियुक्त किया है । इस नियुक्ति से अधिवक्ताओ में हर्ष है ।
अधिवक्ताओ ने पगड़ी और माला से सम्मान कर एडवोकेट श्री राव को बधाई एव शुभकामनाए दी । इस दौरान एडवोकेट शैलेंद्र सिंह सोलंकी, पुष्पेंद्र सिंह पंवार, अभय शर्मा, पंकज बिलाला, रोहित पाटग्वाल, रजनीश शर्मा, बार अध्यक्ष राकेश शर्मा, राहुल परमार, तेजकरण चौधरी, राजेश पोरवाल, प्रणय ओछा, पीयूष बाफना, चंद्र मोहन मेहता, राहुल सक्सेना, मनोज जमडा , विवेक उपाध्याय, रईस कुरैशी , मकसूद खान, डॉ ईश्वर बोराणा, प्रकाश पवार आदि मौजूद रहे।