पर्यावरण को सुरक्षित करने हेतु पौधा रोपण आवश्यक – महापौर प्रहलाद पटेल

  • वार्ड 16 गोपाल गौशाला कॉलोनी अण्डर ब्रीज के पास हुआ वृहृद पौधा रोपण
  • महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण

रतलाम 10 जुलाई। रतलाम नगर को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने हेतु अमृत हरित अभियान के तहत इस वर्षा ऋतु में वृहृद पौधा रोपण किया जा रहा है जिसके तहत महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद व नागरिकों के साथ वार्ड क्रमांक 16 गोपाल गौशाला कॉलोनी अण्डर ब्रीज के पास विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण कर उन्हे सहेजने का संकल्प कॉलोनीवासियों को दिलाया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु पौधा रोपण करना आवश्यक हो गया है साथ ही इनकी देखभाल भी नियमित रूप से आवश्यक है। नगर निगम नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपण कर रही है रोपे गये पौधो को सहेजने की जवाबदारी क्षेत्रिय नागरिकों की है ताकि ये पेड़ बड़े होकर रतलाम नगर को हरा-भरा बनायें व हमें ओर अधिक शुद्ध ऑक्सीजन मिले।
पौधा रोपण के दौरान महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश कामरेड, बलराम भट्ट, श्रीमती हीना मेहता के अलावा आकाश खड़के, अरूण त्रिपाठी, राजेश रांका, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, सुशील सिलावट, जितेन्द्र सिलावट सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।